महाराजा अग्रसेन की जयंती, अखिलेश यादव ने चित्र पर माल्यार्पण कर कहा- वे महादानी थे

अखिलेश यादव ने कहा कि अग्रसेन ने यज्ञों में पशुबलि बंद कराई थी और आर्थिक समानता पर बल दिया था.महाराजा अग्रसेन का बन्धुत्व और सद्भाव का संदेश आज भी प्रासंगिक है.

लखनऊ- समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय 19 विक्रमादित्य मार्ग पर आज महाराजा अग्रसेन की जयंती सादगी से मनाई गई.समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महाराजा अग्रसेन की चित्र पर माल्यार्पण कर सभी को बधाई दी है.

इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि महाराजा अग्रसेन अग्रोहा राज्य के राजा थे.वे महादानी और समाजवाद के प्रथम प्रणेता थे.उन्होंने जिन जीवनमूल्यों को ग्रहण किया. उनमें परम्परा व प्रयोग का संतुलित सामंजस्य अपने शासन काल में स्थापित किया और समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य किया.

अखिलेश यादव ने कहा कि अग्रसेन ने यज्ञों में पशुबलि बंद कराई थी और आर्थिक समानता पर बल दिया था.महाराजा अग्रसेन का बन्धुत्व और सद्भाव का संदेश आज भी प्रासंगिक है.

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी सहित, महाराजा अग्रसेन जयंती कार्यक्रम की संयोजिका अपर्णा बंसल जैन,सुनील जैन, रिन्कू गुप्ता, घनश्याम अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, विनय अग्रवाल, आकाश गोयल और डॉ नीतेन्द्र ने भी महाराजा अग्रसेन को पुष्पाजंलि अर्पित कर नमन किया.

Related Articles

Back to top button