Maharajganj: लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार, शादी ऐप के माध्यम से धोखा करती थी

आरोपी महिला महराजगंज के नौतनवा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पूछताछ में महिला ने अपने कांडों का खुलासा किया है।

महराजगंज के नौतनवा थाना क्षेत्र की एक महिला, जिसे “लुटेरी दुल्हन” के नाम से जाना जाता है, को राजस्थान पुलिस ने भोपाल के कालापीपल से गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला शादी के झांसे में जेवरात और नगदी लेकर फरार हो जाती थी।

पुलिस के अनुसार, महिला शादी के लिए ऑनलाइन विवाह ऐप का उपयोग करती थी। वह 2-3 दिन में शादी करके जेवरात और नगदी लेकर फरार हो जाती थी। आरोपी महिला ने पिछले 7 महीनों में करीब 25 शादियां की हैं। राजस्थान के एक पीड़ित व्यक्ति ने इस मामले में थाने में तहरीर दी थी।

पुलिस टीम ने एक सिपाही को अविवाहित बताकर महिला से चैट की और एजेंट की मदद से आरोपी की लोकेशन का पता लगाया। इसके बाद पुलिस ने भोपाल के कालापीपल से महिला को गिरफ्तार किया।

आरोपी महिला महराजगंज के नौतनवा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पूछताछ में महिला ने अपने कांडों का खुलासा किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य पीड़ितों की तलाश में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button