महाराजगंज में SSB जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान सर्विस राइफल से चली गोली

महाराजगंज में भारत-नेपाल सीमा की खनुआ पोस्ट पर तैनात SSB जवान मंजीत कुमार की मौत हो गई।

महाराजगंज: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (SSB) के एक जवान की मौत का मामला सामने आया है। मृतक जवान की पहचान मंजीत कुमार के रूप में हुई है। वह बिहार के औरंगाबाद के रहने वाले थे और SSB की 66वीं बटालियन में तैनात थे।

जानकारी के मुताबिक, घटना देर रात करीब 1:40 बजे की है। जवान भारत-नेपाल सीमा पर स्थित खनुआ पोस्ट पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस और SSB अधिकारी मौके पर पहुंचे

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और SSB के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल जवान के इस कदम के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। अधिकारियों की ओर से घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button