महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में भाजपा गठबंधन का दमदार प्रदर्शन, 9 सीटों पर कब्जा, ये है पूरा समीकरण

इंडिया गठबंधन को दो सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। इंडिया गठबंधन से 11 सीटों के लिए 12 उम्मीदावार मैदान में उतरे थे।

महाराष्ट्र में शुक्रवार को 11 सीटों को लिए हुए विधान परिषद चुनाव चुनाव में भाजपा गठबंधन को बड़ी सफलता मिली। बीजेपी नेतृत्व वाले महायुति को 9 सीटें मिली। जबकि इंडिया गठबंधन को दो सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। इंडिया गठबंधन से 11 सीटों के लिए 12 उम्मीदावार मैदान में उतरे थे।

भाजपा से जीतने वाले प्रत्याशी

पंकजा मुंडे
योगेश तिलेकर
परिणय फुके
अमित गोरखे
सदाभाऊ खोत

शिवसेना से जीतने वाले प्रत्याशी

कृपाल तुमाने
भावना गवली

NCP से जीतने वाले प्रत्याशी

शिवाजीराव गर्जे
राजेश विटेकर
 कांग्रेस और शिवसेना को एक-एक सीट पर ही संतोष करना पड़ा।

क्या है विधानसभा का गणित

महाराष्ट्र विधानसभा में सीटों की कुल संख्या 288 है। वर्तमान में कुल 274 विधायक हैं। विधान परिषद चुनाव में जीतने के लिए प्रत्येक प्रत्याशी को 23 प्रथम वरीयता मतों की जरूरत होती है। भारतीय जनता पार्टी 103 सदस्यों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है। इसके बाद एनसीपी 42, शिवसेना 38, कांग्रेस 37, शिवसेना (यूबीटी) 15 और एनसीपी (एसपी) के पास 10 विधायक हैं।

Related Articles

Back to top button