Maharashtra: NCP ने जारी की 38 उम्मीदवारों की पहली सूची, इस जगह से लड़ रहे अजीत पवार

Maharashtra: महाराष्ट्र में आज से करीब दो साल पहले MVA की सरकार गिरी थी। आज सत्ता में अजीत पवार के गुट वाली NCP, शिवसेना और BJP काबिज हैं।

Maharashtra: महाराष्ट्र में आज से करीब दो साल पहले MVA की सरकार गिरी थी। आज सत्ता में अजीत पवार के गुट वाली NCP, शिवसेना और BJP काबिज हैं। ऐसे में ये देखने वाला है की आने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में इस बार सत्ता की कुड़सी किसको मिलती है। बता दें कि NCP ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। NCP की लिस्ट में कुल 38 उम्मीदवारों के नाम हैं। इस लिस्ट में खुद अजीत पवार का नाम भी है।

शिवसेना ने भी जारी की थी सूची

इससे पहले उम्मीदवारों के नाम की घोषणा शिवसेना भी कर चुकी है। एकनाथ शिंदे गुट वाली शिवसेना ने भी 45 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री शिंदे इस बार भी कोपरी पाचपा खाड़ी से ही चुनाव लड़ रहे हैं।

राज ठाकरे की मनसा ने भी 45 उम्मीदवारों की सूची जारी की

राज ठाकरे के नेतृत्व वाली मनसा ने भी 45 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसी के साथ पार्टी अब सीधे तौर पर मैदान में उतरने जा रही है। सूची में राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे का भी नाम शामिल है।

Related Articles

Back to top button