Mahashivratri astrology 2026: महाशिवरात्रि के दिन किन राशियों में हो रहा बड़ा परिवर्तन , जानें किसे मिलेगा खास लाभ

वैवाहिक जीवन और पारिवारिक तालमेल मजबूत होगा, साथ ही धार्मिक गतिविधियों में सक्रियता बढ़ने से मानसिक शांति मिलेगी।

इस साल महाशिवरात्रि 2026 धार्मिक आस्था के साथ-साथ ज्योतिषीय दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। ग्रहों की विशेष चाल और दुर्लभ योग इस दिन बन रहे हैं, जिनका कुछ राशियों पर सकारात्मक असर पड़ेगा और उनके जीवन में बड़े बदलाव आने की संभावना है।

ग्रहों का दुर्लभ संयोग

ज्योतिषीय गणना के अनुसार महाशिवरात्रि 15 फरवरी 2026 के दिन मंगल, चंद्रमा और बुध अपनी राशि में परिवर्तन करेंगे। मंगल श्रवण नक्षत्र से धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, चंद्रमा शनि की राशि मकर में गोचर करेगा और बुध भी अपनी स्थिति बदलेंगे। यह दुर्लभ संयोग जीवन के कई महत्वपूर्ण पहलुओं को प्रभावित करेगा।

बदलती ग्रहों की चाल से लाभ पाने वाली राशियां

मेष राशि (Aries)
मेष राशि वालों के लिए यह समय नई ऊर्जा और सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में पुराने अटके काम गति पकड़ेगा और करियर में सफल प्रयोगों के योग बनेंगे। पारिवारिक सुख और स्वास्थ्य में भी सुधार के संकेत हैं।

मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वालों को नौकरी या व्यवसाय में उन्नति के मजबूत अवसर मिल सकते हैं। पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग हैं, साथ ही अचानक आर्थिक लाभ की संभावना भी बन सकती है।

कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए यह समय घरेलू सुख-सुविधा और पारिवारिक जीवन में संतोष लेकर आएगा। आर्थिक दबाव कम होने के साथ यात्रा के अवसर भी बन सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सावधानी की जरूरत है।

तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों के लिए यह समय संतुलन और अच्छा भाग्य लेकर आएगा। वैवाहिक जीवन और पारिवारिक तालमेल मजबूत होगा, साथ ही धार्मिक गतिविधियों में सक्रियता बढ़ने से मानसिक शांति मिलेगी।

जो जातक इन राशियों में हैं, वे महाशिवरात्रि के पावन दिन पूजा, रुद्राभिषेक और मंत्र जाप को विशेष रूप से अपनाकर ग्रहों के शुभ प्रभाव की कृपा पा सकते हैं।

ज्योतिषियों के अनुसार इस दिन शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र अर्पित करने और “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करने से ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव को कम किया जा सकता है और शुभ फल प्राप्त होते हैं।

Related Articles

Back to top button