Mahatma Gandhi Death Anniversary: सीएम योगी ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर किया शांति पाठ

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा पर पहुंच कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सहित कई अन्य नेताओं ने भी गांधी जी को श्रद्धांजलि दी।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज 75 वीं पुण्यतिथि है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ ने गांधी जी की पुण्य तिथि पर शांति पाठ किया। महात्मा गांधी के निर्वाण दिवस पर राजधानी लखनऊ में दो मिनट का मौन धारण भी रहेगा। इन दौरान सभी गतिविधियां रोक दी जाएंगी। मौन समाप्ती पर सायरन बजेगा।

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा पर पहुंच कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सहित कई अन्य नेताओं ने भी गांधी जी को श्रद्धांजलि दी। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर सीएम योगी सहित सभी नेताओं ने शांति पाठ किया।

सीएम योगी अदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा कि श्रद्धेय बापू को कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! बापू के समग्र चिंतन में मनुष्यता, स्वतंत्रता एवं समरसता का आह्वान है। उनकी शिक्षाएं रामराज्य और विश्व शांति की संकल्पना की सिद्धि का मार्ग प्रशस्त करती हैं।

गांधी जी के निर्वाण दिवस पर राजधानी लखनऊ में 2 मिनट का मौन रहेगा। सुबह 11 से 11.02 बजे तक मौन रखा जाएगा। इस दौरान सभी गतिविधियां रोक दी जाएंगी। 10.59 बजे से 11 बजे तक विभिन्न स्थानों पर सायरन बजेगा जिसके बाद सभी गतिविधियां रोक दी जाएंगी। मौन समाप्ति पर 11.02 से 11.03 तक सायरन बजेगा।

Related Articles

Back to top button