सियासी लड्डू खाकर ट्रोल हुए काशी विद्यापीठ के कुलपति, विश्वविद्यालय को राजनैतिक अड्डा बनाए जाने का लगा आरोप !

कुलपति को एक लड्डू खाना सोशल मीडिया यूजर्स को रास नहीं आया और कुलपति के लड्डू खाने की तस्वीर को पोस्ट करते हुए जमकर कटाक्ष किया. काशी विद्यापीठ के कुलपति आनंद कुमार त्यागी को यह लड्डू किसी और ने नहीं बल्कि राहुल गांधी को मोदी सरनेम मामले में मिले राहत से खुश होकर NSUI के कार्यकर्ताओं ने खिलाया.

(रिपोर्ट : नीरज कुमार जायसवाल, वाराणसी)

वाराणसी. जनपद के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति शनिवार को सोशल मीडिया पर लड्डू खाने की वजह से सुर्खियों में आ गए. कुलपति को एक लड्डू खाना सोशल मीडिया यूजर्स को रास नहीं आया और कुलपति के लड्डू खाने की तस्वीर को पोस्ट करते हुए जमकर कटाक्ष किया. काशी विद्यापीठ के कुलपति आनंद कुमार त्यागी को यह लड्डू किसी और ने नहीं बल्कि राहुल गांधी को मोदी सरनेम मामले में मिले राहत से खुश होकर NSUI के कार्यकर्ताओं ने खिलाया. जिसे लेकर सोशल मीडिया पर कुलपति को ट्रोल किया जा रहा है.

सियासी लड्डू खाकर बुरे फंसे काशी विद्यापीठ के कुलपति…

कुलपति के सियासत वाले लड्डू का पूरा मामला शनिवार का है, मोदी सरनेम के मामले में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से मिले राहत को लेकर NSUI कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय में परिसर में जश्न मनाया. ढोल नगाड़ों की थाप पर राहुल गांधी के समर्थन में नारे लगाते हुए विश्वविद्यालय में लड्डू बांटे.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को राहत मिलने की खुशी में बांटा जा रहा यह लड्डू NSUI के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में छात्र -छात्राओं के साथ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर, कुलपति, चीफ प्रॉक्टर सहित तमाम कर्मचारियों को खिलाया गया. विश्वविद्यालय में सियासी लड्डू सोशल मीडिया यूजर्स के रास नही आया और कुलपति के लड्डू खाने की तस्वीर पर सवाल खड़े किए.

विश्वविद्यालय को राजनैतिक अड्डा बनाए जाने का आरोप…

वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रोफेसर आनंद कुमार त्यागी के सियासत वाले लड्डू भारी पड़ने लगा है. सोशल मीडिया पर कुलपति की तस्वीर पोस्ट करते हुए छात्रों और सोशल मीडिया यूजर्स ने आरोप लगाया कि कुलपति विश्वविद्यालय को राजनैतिक और नेतागिरी का अड्डा बना रहे है.

वहीं इस सियासत वाले लड्डू के लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ को टैग करते हुए सोशल मीडिया यूजर्स ने पूरे मामले का संज्ञान लेने को कहा है. वहीं सोशल मीडिया पर राहुल गांधी के समर्थन वाले लड्डू खाने को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने चुप्पी साधी हुई है.

Related Articles

Back to top button