बस्ती की निकिता को महिन्द्रा ग्रुप ने दिया बड़ा ऑफर, चेयरमैन ने एक्स पर किया पोस्ट

आधुनिक डिवाइस का इस्तेमाल कर न सिर्फ अपनी बल्कि मासूम भांजी की जान बचाई। बच्ची की सूझ-बूझ से प्रभावित होकर महिंद्रा ग्रुप के....

डेस्क: शहर के आवास विकास कॉलोनी में रहने वाली 13 साल की निकिता ने ऐसा कारनामा कर दिखाया जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। निकिता ने ऐसा कारनामा किया कि तमाम बेटियों के लिए मिसाल बन गई। आधुनिक डिवाइस का इस्तेमाल कर न सिर्फ अपनी बल्कि मासूम भांजी की जान बचाई। बच्ची की सूझ-बूझ से प्रभावित होकर महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने बच्ची को जॉब का ऑफर दिया है।

आनंद महिंद्रा ने कहा, ‘इस बच्ची की स्टोरी से हमें पता चलता है कि टेक्नोलॉजी को कैसे इंसानों की मदद के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. इस बच्ची की सोचने की क्षमता कमाल की है. अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद, अगर वह कभी कॉर्पोरेट जगत में काम करने का फैसला करती है तो मुझे उम्मीद है कि महिंद्रा में हम उसे हमारे साथ जुड़ने के लिए मना सकेंगे।

ये भी पढ़े : एलेक्सा ने बचाई बच्चियों की जान, बंदर भगाने के लिए निकाली कुत्ते की आवाज
ये भी पढ़े : Uttar Pradesh: बच्ची की दिलेरी बनी चर्चा का विषय, इस पैतरे से आंतकी बंदरों को घर से भगाया

क्या है पूरा मामला?

दरसल, निकिता गुरुवार को आवास विकास कॉलोनी में पार्क के पास बहन के घर गई थी। वहां पर वह पहली मंजिल स्थित किचन के पास सोफे अपने 15 महीने की भांजी यामिका के साथ खेल रही थी। घर के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में थे। तभी एक बंदर अंदर घुस गया। वह किचन में बर्तन और खाने- पीने का सामान उठाकर फेंकने लगा। अचानक पास में बंदर को उत्पात मचाते देख दोनों बच्चियां घबरा गई। वामिका कुछ समझ नहीं पाई मगर डर कर मां को पुकारने लगी। निकिता भी डर गई थी। उसने बताय कि इसी बीच बंदर उन दोनों की तरफ कई बार दौड़ा। इसी दौरान उसकी नजर फ्रिज पर रखे एलेक्सा डिवाइस पर पड़ी। उसने बोला एलेक्सा (डिवाइस) कुत्ते की आवाज निकालो। वायस कमांड पाते ही एलेक्सा कुत्ते की तरह भौं-भौं की आवाज करने लगा। यह सुनकर बंदर बालकनी से बाहर भाग गया।

दिनचर्या को आसान बनाने में मददगार

बता दें कि, एलेक्सा तक सूचना पहुंचाने और कम्पेटिबल डिवाइस को नियंत्रित करने के लिए आपकी व्यक्तिगत वॉइस असिस्टेंट के रूप में काम करता है। यह आपके सभी प्रश्नों का उत्तर दे सकता है। ट्रैफिक की जानकारी के साथ ही आपके रोजमर्रा की जरूरतों की लिस्ट भी बना सकता है। म्यूजिक, वीडियो भी प्ले कर सकता है। गुड नाइट कहने पर कमरे की लाइट भी बंद कर देता है। इस डिवाइस की वजह से दो बच्चियों की जान बची।

Related Articles

Back to top button