Mainpuri ByElection: भारत समाचार से बोले धर्मेंद्र यादव- डिंपल को मिल रहा जनता का साथ, इस बार होगी ऐतिहासिक जीत

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी का ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार जारी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज करहल में जनसभा कर रहे हैं। वहीं सपा प्रत्याशी डिंपल यादव 14 से अधिक स्थानों पर चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगी और अपने पक्ष में वोट की अपील करेंगी।

मैनपुरी. मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी का ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार जारी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज करहल में जनसभा कर रहे हैं। वहीं सपा प्रत्याशी डिंपल यादव 14 से अधिक स्थानों पर चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगी और अपने पक्ष में वोट की अपील करेंगी।

सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के चुनाव प्रचार के बीच पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने भारत समाचार से खास बातचीत की है। धर्मेंद्र यादव ने कहा डिंपल यादव को जनता का समर्थन मिल रहा है, इस बार मैनपुरी में ऐतिहासिक जीत होगी।

भारत समाचार से बात करते हुए नेताजी को यादकर धर्मेंद्र यादव भावुक हो गए। नेताजी ने मैनपुरी का विकास किया है। मैनपुरी के हर वर्ग के लोग सपा के समर्थन में वोट करेंगे। BJP की योजना लोगों को समझ नहीं आती।

https://twitter.com/bstvlive/status/1596021271137222656?s=20&t=N_D3V00PFjf2LfEoMhQnQQ

पूर्व सांसद ने कहा मैनपुरी के लोगों ने हमेशा नेताजी का साथ दिया है। नेताजी ने मैनपुरी का सम्मान किया। मैनपुरी की जनता नेताजी को याद कर वोट डालने को तैयार है। मैनपुरी की जनता समाजवादी पार्टी को ऐतिहासिक वोटों से जीत दिलाएगी।

Related Articles

Back to top button