नैनीताल में बड़ा हादसा… भवाली रोड पर बस पलटी, 1 की मौत, SDRF ने 7 घायलों को बचाया

घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि बस में करीब 15-16 यात्री सवार थे। बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिससे कई लोग अंदर फंस गए।

उत्तराखंड के नैनीताल जनपद से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। भवाली रोड स्थित खुपी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए।

आपदा कंट्रोल रूम नैनीताल को सुबह 07:27 बजे दुर्घटना की सूचना मिली। इसके बाद SDRF की टीम उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि बस में करीब 15-16 यात्री सवार थे। बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिससे कई लोग अंदर फंस गए।

SDRF टीम ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद 7 घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और प्राथमिक उपचार के बाद नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button