उज्जैन महाकाल में बड़ा हादसा, पुजारी समेत 13 लोग घायल

भस्म आरती के दौरान महाकाल मंदिर के गर्भगृह में आग लगने से कई लोग झुलस गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के वक्त यहां होली का जश्न मनाया जा रहा था। 

 उज्जैन महाकाल में बड़ा हादसा हुआ है। भस्म आरती के दौरान महाकाल मंदिर के गर्भगृह में आग लगने से कई लोग झुलस गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के वक्त यहां होली का जश्न मनाया जा रहा था। 

मिली जानकारी के अनुसार गुलाल उड़ाते समय आग की लपटें उठी और वहां मौजूद पुजारी समेत करीब 13 लोग चपेट में आ गए।

घटना के बाद सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घायलों का हालचाल लेने के लिए कलेक्टर नीरज सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा अस्पताल पहुंचे हैं। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। चार लोगों को इंदौर रेफर किया गया है।

Related Articles

Back to top button