अलीगढ़ में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन… 5 करोड़ की चरस के साथ चार अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार…

अलीगढ़ में सिविल लाइन पुलिस और क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 करोड़ रुपये की 45 किलो चरस के साथ चार अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।

अलीगढ़। नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत अलीगढ़ पुलिस ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर गिरोह का खुलासा किया है। सिविल लाइन पुलिस और क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग नगर की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 45 किलो चरस के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी आदित्य बंसल ने बरामद चरस की कीमत 5 करोड़ रुपये बताई।

45 किलो चरस के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कुल 45 किलो चरस बरामद हुई है। बरामद चरस को 80 पैकेट में रखा गया था। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही इनोवा गाड़ी को भी बरामद किया है।

बिहार और नेपाल से जुड़े हैं आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों में तीन बिहार के रक्सौल के रहने वाले हैं, जबकि एक आरोपी नेपाल का निवासी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी नेपाल से चरस लाकर अलीगढ़ और आसपास के जिलों में उसकी सप्लाई करते थे।

फर्जी नंबर प्लेट लगी इनोवा भी बरामद

तस्करी में इस्तेमाल की जा रही इनोवा गाड़ी भी पुलिस के हाथ लगी है। पुलिस के अनुसार, गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और तस्करी के नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

13 सितंबर की बरामदगी से भी कनेक्शन की जांच

पुलिस 13 सितंबर को बरामद की गई 16 किलो चरस के मामले से भी इस गिरोह के कनेक्शन की जांच कर रही है। जांच के जरिए दोनों मामलों के बीच संभावित संबंधों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

एसओजी टीम को 25 हजार रुपये का इनाम

कार्रवाई करने वाली एसओजी टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। मामले का खुलासा एसपी सिटी आदित्य बंसल ने प्रेसवार्ता के दौरान किया।

Related Articles

Back to top button