लखनऊ हिट एंड रन केस में बड़ी कार्रवाई, युवती पर कार चढ़ाने का आरोपी शहनवाज गिरफ्तार,कार बरामद

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके में हुए संसनीखेज हिट एंड रन मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जनेश्वर मिश्र पार्क के पास एक युवती पर कार चढ़ाने की कोशिश करने वाले आरोपी शहनवाज को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई कार को भी पुलिस ने बरामद कर जब्त कर लिया है।

घटना लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क के पास की है, जहां आरोपी शहनवाज ने जानबूझकर युवती को अपनी तेज रफ्तार कार से रौंदने का प्रयास किया था। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी शहनवाज के खिलाफ हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ताकि पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय मिल सके।

Related Articles

Back to top button