यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, बड़े पैमाने पर IAS PCS अफसरों के किए गए तबादले

उत्तर प्रदेश में आज फिर बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल का मामला सामने आया है। और प्रदेश में बड़े पैमाने पर IAS और PCS अफसरों के तबादले किए गए है। बता दे कि 5 आईएएस अफसरों का तबादला किया गया है। जिसके तहत IAS शशांक त्रिपाठी विशेष सचिव मुख्यमंत्री बने जबकि IAS ईशान प्रताप सिंह को विशेष सचिव CM बनाया गया है। वहीं IAS गौरव कुमार मुख्य विकास अधिकारी गोंडा बने है।

जबकि IAS अनुभव सिंह को मुख्य विकास अधिकारी श्रावस्ती बनाया गया है। वहीं IAS अन्नपूर्णा गर्ग अपर प्रबंध निदेशक UPSRTC बनीं है। इसके साथ ही आज 7 पीसीएस अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया है। जिसके तहत आशुतोष मोहन अग्निहोत्री विशेष सचिव मुख्यमंत्री बने है जबकि विश्व भूषण मिश्र को अपर आयुक्त वाराणसी मंडल बनाया गया है।

वहीं सुशील प्रताप सिंह को प्रभारी अपर निदेश प्रशासन बनाया गया है जबकि अजित कुमार सिंह को अपर जिलाधिकारी अमेठी बनाया गया है। इसके साथ ही अवनीश सक्सेना को सचिव यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग बनाया गया है। वहीं राकेश सिंह मुख्य राजस्व अधिकारी प्रतापगढ़ बने है। जबकि सहदेव कुमार मिश्र को अपर जिलाधिकारी सोनभद्र बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button