ग्रेटर नोएडा : रायन इंटरनेशनल स्कूल में बड़ी लापरवाही,1 घंटे तक वॉशरूम में बंद रही छात्रा

ग्रेटर नोएडा : रायन इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर बीटा-1, ग्रेटर नोएडा में एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। कक्षा 7 की एक छात्रा करीब 1 घंटे तक वॉशरूम में बंद रही। बताया जा रहा है कि वॉशरूम का दरवाजा बाहर से बंद हो गया था और छात्रा अंदर फंसी रही। काफी देर बाद स्कूल के सफाई कर्मचारी ने दरवाजा खोला और उसे बाहर निकाला।

घटना के बाद, स्कूल प्रशासन ने छात्रा के परिजनों से माफीनामा लिखवाने की कोशिश की। परिजनों के अनुसार, इस घटना के बाद छात्रा मानसिक रूप से आहत हो गई है। छात्रा के पिता ने इस मामले को लेकर जिलाधिकारी (DM) और बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) से भी शिकायत की है।स्कूल प्रशासन ने मामले की जांच के लिए एक कमेटी गठित करने की बात कही है।

Related Articles

Back to top button