
मिडिल ईस्ट में हो रहे युद्ध ने बड़ा रूप ले लिया हैं। युद्ध के दौरान ईरान की तरफ से किए गए हमलें में अमेरिका के चार सैनिकों की मौत हो गई हैं। टैम्पा, फ्लोरिडा से मिली जानकारी के मुताबिक, संयुक्त राज्य अमेरिका ने आज सुबह 7:30 बजे (ET) पुष्टि की कि युद्ध के दौरान चार अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया है कि यह अमेरिकी सशस्त्र बलों के लिए एक बड़ा नुकसान है।
बता दें, इनमें से चौथा सैनिक वह था जो ईरान के शुरुआती हमलों के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गया था और बाद में अपनी चोटों के कारण दम तोड़ दिया। इससे पहले अमेरिका-ईरान संघर्ष के दौरान तीन अन्य सेवा सदस्य की मौत की पुष्टि हो चुकी थी और कई अन्य सैनिक गंभीर रूप से घायल बताए गए थे।
यह घटना उस समय घटी है जब अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव ने युद्ध का रूप ले लिया है। अमेरिकी सैनिकों की मौत ने इस संघर्ष को और भी गंभीर बना दिया है, जिससे दोनों देशों के बीच युद्ध और अधिक तीव्र होने की संभावना बढ़ गई है।
अमेरिका ने पहले ही इस संघर्ष में अपनी भागीदारी को स्पष्ट कर दिया था और कई सैन्य मिशनों को अंजाम दिया था, जिनमें अमेरिकी सैनिकों का भी योगदान था। हालांकि, इस ताजा घटना ने अमेरिकी सेना के लिए एक बड़ा आघात उत्पन्न किया है।
अमेरिकी प्रशासन ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि सैनिकों की शहादत देश की रक्षा में उनके योगदान को साबित करता है और यह अमेरिका के सैन्य बलों के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान है।








