ममता बनर्जी के काफिले पर हमला ! प्रदर्शनकारियों ने घेरा काफिला, फेंकी बोतलें-जूते

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने काफिले पर हमले का आरोप लगाया है। ममता बनर्जी ने दावा किया कि उनकी गाड़ी पर पत्थर से हमला किया गया। उन्होंने कहा कि यह घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई और कुछ एंटी-सोशल तत्वों ने उनकी गाड़ी को निशाना बनाया।

मेरी गाड़ी के ऊपर पत्थर से हमला हुआ- ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने कहा, “मेरी गाड़ी के ऊपर पत्थर से हमला हुआ। पुलिस के सामने ही एंटी-सोशल ने अटैक किया।” उन्होंने इस घटना को लेकर नाराजगी जताई और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।

इलाके में तनाव का माहौल बन गया

जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत स्थिति को संभाला और काफिले को आगे बढ़ाया। हालांकि, अभी तक हमले के पीछे किसका हाथ है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना को लेकर पुलिस की ओर से जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में उपलब्ध सबूतों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी गाड़ी पर बड़े पत्थर फेंके गए। उन्होंने दावा किया कि अगर गाड़ी की खिड़की खुली होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने घटना को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस की मौजूदगी में ऐसा होना चिंताजनक है।

Related Articles

Back to top button