मामूली सांप समझ जिसका तमाशा बनाया वो निकला किंग कोबरा… Sitapur में शख्स गिरफ्तार

शख्स जिसे मामूली सांप समझने की भूल कर बैठा वो किंग कोबरा था। वन विभाग की टीम ने शख्स के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया

सीतापुर जिले में एक शख्स को सांप का तमाशा करना महंगा पड़ गया। दर असल ये शख्स जिसे मामूली सांप समझने की भूल कर बैठा वो किंग कोबरा था। वन विभाग की टीम ने शख्स के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है और उसे गिरफ्तार किया है।


महोली क्षेत्र के उरदौली में एक शख्स लोगों को डिब्बे में बंद सांप दिखाकर पैसे मांग रहा था। अचानक से कुछ लोगों को शक हुआ कि ये कोई मामूली सांप नहीं है। सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। जांच की गई तो सांप के किंग कोबरा होने की पुष्टि हुई। जिसे वनकर्मियों ने अपनी सुपुर्दगी में ले लिया।

शख्स पर जीव जंतु संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी कन्नौज जिले के विशुनगढ़ का रहने वाला बताया गया है। जिसने अपनी सफाई में यही कहा कि उसे किंग कोबरा होने के बारे में पता नहीं था, आए दिन लोगों को तमाशा दिखाकर पैसे कमाता था।

Related Articles

Back to top button