Manav Sharma Case: पति के पीठ पीछे किया सेक्स, पत्नी निकिता का वीडियो वायरल

Manav Sharma Case: मानव शर्मा सुसाइड केस में बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। पता चला है कि मानव शर्मा की बीवी निकिता उसके पीठ पीछे अवैध संबध रखती थी।

Manav Sharma Case: मानव शर्मा सुसाइड केस में बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। पता चला है कि मानव शर्मा की बीवी निकिता उसके पीठ पीछे अवैध संबध रखती थी। एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उसकी पत्नी अपनी गलतियों को मान रही है और खुद इस बात को एक्सेप्ट कर रही की वो दोषी है। वायरल वीडियो में उसने ये भी कबूल किया कि वो एक व्यक्ति के साथ रिलेशन में थी और उसके साथ उसने सेक्स भी किया था। इसके साथ ही उसने वीडियो में अपने मामा पर भी गंभीर आरोप लगाए थे।

वायरल वीडियो में क्या बोली निकिता

वायरल वीडियो में निकिता ने बताया कि शादी के बाद भी अभिषेक नाम के शख्स के साथ उसके संबंध थे। जिसके साथ उसने सेक्स भी किया था। उसने कहा शादी से पहले उसने अभिषेक के बारे में बताया था। लेकिन संबंध बनाने को लेकर कुछ भी नहीं बताया। सेक्स करने को लेकर उसे शादी के बाद बताया क्योंकि उसे शादी टूटने का डर था।

पिता ने लगाए गंभीर आरोप

मानव शर्मा के पिता ने इस मामले पर कुछ और ही बताया है। उनके मुताबिक मानव निकिता को लेकर मुंबई चला गया था, वहां उन दोनों के झगड़े होते थे। निकिता मानव को मेंटली टॉर्चर करती थी जिसके चलते वो डिप्रेशन में था। 23 फरवरी को जब मानव निकिता को मायके छोड़ने गया तो उसके परिजनों ने मानव को धमकाया। निकिता बात-बात पर ये धमकी देती थी की आत्महत्या कर लेगी और सबको फंसा देगी। मानव को इसी बात का डर भी सता रहा था कि अगर उसने कुछ कर लिया तो उसके मां-बाप को भी कानूनी कार्रवाई झेलनी पड़ेगी।

Related Articles

Back to top button