घोषणा पत्र, झूठ का रिकॉर्ड…जुमलों का दस्तावेज.., बोले अखिलेश

सपा मुखिया ने लिखा कि झूठ और जुमले जिनकी पहचान बन गए हों भला व भविष्य की गारंटी कैसे दे सकते।

लोकसभा चुनाव 2024ः समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी भाजपा के घोषणा पत्र की आलोचना की है। इस घोषणा पत्र को उन्होंने झूठ का रिकॉर्ड तोड़ने वाले जुमलों से भरा एक दस्तावेज कहा है।

अखिलेश यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर भी अपनी राय साझा की है। उन्होंने कहा कि जनता अपने सुनहरे भविष्य को लेकर निर्णय ले चुकी है और गठबंधन को ही चुनेगी। ऐसे में भाजपा का यह संकल्प पत्र किसी काम का नहीं है। ये भी कहा कि जनता इस संकल्प पत्र पर भरोसा नहीं करेगी।

सपा मुखिया ने लिखा कि झूठ और जुमले जिनकी पहचान बन गए हों भला व भविष्य की गारंटी कैसे दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि जो वादे 2019 में किए थे वो पूरे नहीं कर सके तो क्या करेंगे, इस बारे में जनता जवाब देगी। कहा कि भाजपा को भी अब जनता से किए गए वादों का हिसाब देना होगा।

Related Articles

Back to top button