
लखनऊ- पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन का CEO नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल तीन साल होगा। मनोज कुमार सिंह अब योजना आयोग के उपाध्यक्ष की तरह काम करेंगे और नीति आयोग की तर्ज पर इस कमीशन को संचालित करेंगे।
1988 बैच के IAS अधिकारी मनोज कुमार सिंह की यह नई तैनाती प्रदेश में प्रशासनिक सुधारों और योजनाओं की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।









