
मुंबई; ‘आदिपुरुष’ फिल्म के कुछ डायलॉग को लेकर दर्शकों काफी नाराज हैं. यही कारण है भारी भरकम बजट लगाने के बावजूद यह फिल्म भारत में अब तक महज 286.46 करोड़ की कमाई कर सकी है. कहा यह भी जा रहा है कि फिल्म अब सिनेमा घरों में अपने अंतिम दौर में है. फिल्म कुछ खास नहीं कर सकी. इसकी प्रमुख वजह फिल्म के विवादित डायलॉग हैं. जिसके चलते भारी विरोध हुआ.
मैं स्वीकार करता हूँ कि फ़िल्म आदिपुरुष से जन भावनायें आहत हुईं हैं.
— Manoj Muntashir Shukla (@manojmuntashir) July 8, 2023
अपने सभी भाइयों-बहनों, बड़ों, पूज्य साधु-संतों और श्री राम के भक्तों से, मैं हाथ जोड़ कर, बिना शर्त क्षमा माँगता हूँ.
भगवान बजरंग बली हम सब पर कृपा करें, हमें एक और अटूट रहकर अपने पवित्र सनातन और महान देश की…
वहीं, अब फिल्म के डायलॉग लिखने वाले लेखक मनोज मुंतशिर ने लोगों से बिना शर्त क्षमा माँगी है. लेखक मनोज मुंतशिर ने ट्विटर के जरिए लोगों से माफी मांगते हुए लिखा कि ‘मैं स्वीकार करता हूँ कि फ़िल्म आदिपुरुष से जन भावनायें आहत हुईं हैं. अपने सभी भाइयों-बहनों, बड़ों, पूज्य साधु-संतों और श्रीराम के भक्तों से, मैं हाथ जोड़कर, बिना शर्त क्षमा माँगता हूँ. भगवान बजरंग बली हम सब पर कृपा करें, हमें एक और अटूट रहकर अपने पवित्र सनातन और महान देश की सेवा करने की शक्ति दें!🙏’









