रामलला के दर्शन से लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने की मिलेगी ताकत, अयोध्या दौरे से पहले बोले मनोज पांडे

पल्लवी पटेल के बयान पर उन्होंने कहा, "उनका भी काम नहीं बन पाया है, उनको आत्ममंथन करने की जरूरत है कि कहां खड़ा होना चाहिए और कहां क्या बोलना चाहिए।"

समाजवादी पार्टी के नेता मनोज कुमार पांडे ने अपने अयोध्या दौरे से पहले कहा, “प्रभु श्री राम के दर्शन का सौभाग्य आज हमें सहपरिवार मिल रहा है। भगवान राम के दर्शन से हमें अपने विधानसभा क्षेत्र, अपने जनपद और प्रदेश के तमाम लोग जो समाज के अंतिम पायदान पर खड़े हैं, उन्हें मुख्य धारा से जोड़ने की ताकत मिलेगी.”

पल्लवी पटेल के बयान पर उन्होंने कहा, “उनका भी काम नहीं बन पाया है, उनको आत्ममंथन करने की जरूरत है कि कहां खड़ा होना चाहिए और कहां क्या बोलना चाहिए।”

बता दें कि मनोज पांडे ने राज्यसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अपना वोट भारतीय जनता पार्टी के आठवें उम्मीदवार संजय सेठ को दिया था। अब माना जा रहा है, कि जल्द ही वह भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं।

Related Articles

Back to top button