मनोज सोनी ने कार्यकाल खत्म होने से पहले UPSC के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, जानें क्या है वजह

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के अध्यक्ष मनोज सोनी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। UPSC का कार्यकाल 6 साल को होता है और उन्होंने कार्यकाल खत्म होने के पांच पहले ही पद को छोड़ दिया। उन्होंने इस्तीफा व्यक्तिगत कारणों का हवाला देकर दिया है। आपको बता दें मनोज सोनी ने 28 जून 2017 को आयोग के सदस्य के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था। वहीं, 16 मई 2023 को अध्यक्ष पद की शपथ ली थी और उनके कार्यकाल की समाप्ति 15 मई 2029 को होनी थी।

पीएम मोदी के करीबी

प्रख्यात शिक्षाविद मनोज सोनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी माने जाते हैं। दरअसल, साल 2005 में पीएम मोदी ने उनको वडोदरा के एमएस विश्वविद्यालय का सबसे युवा कुलपति नियुक्त किया था। वहीं, UPSC के अध्यक्ष पद संभालने के पहले दो गुजरात के दो विश्वविद्यालयों की कुलपति के रूप में कार्यभार संभाला था, जिसमें डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर ओपन यूनिवर्सिटी (बीएओयू), गुजरात के कुलपति के रूप में दो कार्यकाल 1 अगस्त 2009 से 31 जुलाई 2015 तक पदभार ग्रहण शामिल है।

कौन हैं मनोज सोनी

मनोज सोनी का जन्म मुंबई में 17 फरवरी 1965 को हुआ था। उनका बचपन काफी संघर्षों भरा रहा है। पांचवी क्लास में ही उनके पिता का देहांत हो जाने के कारण कम उम्र में ही पढ़ाई के लिए सड़कों पर अगरबत्ती बेचने का काम करने लगे। वहीं, आर्थिक स्थिति सही होने पर मां के साथ वह गुजरात के आणंद चले आए और वहीं उन्होंने प्रारंभिक पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने बीए और एमए की पढ़ाई वडोदरा के एमएस विश्वविद्यालय में की। इसके अलावा इंटरनेशन रिलेसंश की पढ़ाई सरदार पटेल विश्वविद्यालय से की है। बता दें मनोज सोनी ने दो बार UPSC की परीक्षा दिया था, लेकिन पहली बार प्रारंभिक परीक्षा में असफल और दूसरी बार इंटरव्यू में असफल होने के कारण उनका UPSC क्वालिफाई करना सपना ही रह गया।

Related Articles

Back to top button