बिग बॉस में छलका मनोज तिवारी की बेटी का दर्द… बताया क्यों मिलती हैं उन्हें धमकियां, सुनकर हो जाएंगे दंग …

'बिग बॉस 20' में मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी ने खुलासा किया कि उनके पिता के नाम की वजह से उन्हें रेप और मारने की धमकियां मिलती हैं।

रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 20’ इन दिनों दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। शो के अंदर जैसे-जैसे मुकाबले आगे बढ़ रहे हैं, वैसे-वैसे कंटेस्टेंट्स की पर्सनल लाइफ से जुड़े कई बड़े और चौंकाने वाले खुलासे भी सामने आ रहे हैं। इस बीच, लोकप्रिय गायक और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी की 26 वर्षीय बेटी रीति तिवारी ने शो के दौरान एक ऐसा बयान दिया, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। रीति ने साथी कंटेस्टेंट्स के साथ बातचीत करते हुए खुलासा किया कि उन्हें अक्सर जान से मारने और रेप जैसी धमकियों का सामना करना पड़ता है।

बता दें, ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम और अभिनेत्री कनिका मान के साथ बातचीत के दौरान रीति तिवारी ने खुलकर अपनी मानसिक स्थिति और संघर्षों को साझा किया। उन्होंने बताया कि मशहूर पिता की बेटी होने के नाते उन पर हमेशा एक अतिरिक्त दबाव रहता है। रीति ने कहा कि लोग उनके बयानों को सीधे उनके पिता मनोज तिवारी से जोड़ देते हैं, जिससे उन्हें कई बार अनावश्यक रूप से टारगेट किया जाता है। उन्होंने दर्द बयां करते हुए कहा कि केवल उनके पिता की राजनीतिक और सामाजिक पहचान के कारण उन्हें सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर गंभीर धमकियां मिलती हैं, जो उनके लिए बेहद मानसिक तनाव पैदा करता है।

इसके अलावा, शो के दौरान रीति ने अपनी पर्सनल लाइफ और रिलेशनशिप को लेकर भी खुलकर बात की। कनिका मान के साथ बातचीत में उन्होंने अपने माता-पिता के सेपरेशन और उसके अपनी जिंदगी पर पड़े प्रभाव का जिक्र किया। रीति ने बताया कि वह अपने दम पर कुछ करना चाहती हैं और पिता की पहचान से अलग अपनी एक स्वतंत्र पहचान बनाना चाहती हैं, लेकिन कुछ व्यक्तिगत परिस्थितियों के कारण वह अभी तक अपने इस लक्ष्य को पूरी तरह हासिल नहीं कर पाई हैं। उन्होंने अपने बचपन के सबसे अच्छे दोस्त के साथ हुए हालिया ब्रेकअप के बारे में भी बात की, जिससे वह काफी आहत थीं।

बिग बॉस के घर में रीति तिवारी के इन खुलासों के बाद से सोशल मीडिया पर उनके समर्थन में कई प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। दर्शकों का मानना है कि सेलिब्रिटी किड्स को भी अपनी व्यक्तिगत लड़ाइयों और मानसिक दबावों से जूझना पड़ता है। बहरहाल, बिग बॉस का यह सीजन कंटेस्टेंट्स के बीच तीखी नोकझोंक के साथ-साथ भावनात्मक पलों के लिए भी सुर्खियों में छाया हुआ है।

Related Articles

Back to top button