
मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर का बीते शनिवार को जन्मदिन था। जिसके लिए मानुषी ने ग्रैंड बर्थडे सेलिब्रेशन रखा था। इस पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें मानुषी का कातिलाना अंदाज देखने को मिल रहा है। इनमें पिंक बैकलेस ड्रेस में मानुषी को देख उनसे नजरें नहीं हटेंगी। उन्होंने पैपराजी को पोज दिए और उनसे बातें भी की।
बैकलेस ड्रेस में मानुषी का सिजलिंग लुक देखने को मिला। थाई स्लिट शॉर्ट ड्रेस में मानुषी का जलवा देखते ही बन रहा था। ओपन हेयरस्टाइल और नो-एक्सेसरी लुक रखा था। अपने लुक को उन्होंने सिल्वर पाउच और सिल्वर बटरफ्लाई डिजाइन पंप हील्स के साथ कंप्लीट किया। पिंक ड्रेस में मानुषी वाकई में बेहद खूबसूरत नजर आईं।
बता दें जल्द ही मानुषी बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग का भी जलवा दिखाती नजर आएंगी। मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर अक्षय कुमार के साथ फिल्म पृथ्वीराज में नजर आएँगी। पृथ्वीराज में संयोगिता का रोल निभाएंगी। इस फिल्म से वो बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। इस फिल्म में मानुषी ने संयोगिता का किरदार निभाया है। फिल्म से उनका लुक सामने आ चुका है। पारंपरिक कपड़ों और गहनों में सजी मानुषी का राजषी लुक कमाल का है। फिल्म में अक्षय और मानुषी के अलावा सोनू सूद, संजय दत्त, आशुतोष राणा, साक्षी तंवर भी हैं. फिल्म में मोहम्मद गोरी के रोल में मानव विज नजर आएंगे।









