
दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से बड़ी खबर आ रही है। आज यानी शनिवार सुबह स्टेडियम में एक टेंट गिर गया। इसके बाद भगदड़ मच गया। टेंट के नीचे आने वाले लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
पुलिस ने बताया कि, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के गेट नंबर 2 के पास स्थापित एक अस्थायी संरचना गिरने से 8 से अधिक लोग घायल हो गए।
टला बड़ा हादसा
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम परिसर में काम करने वाले सुरक्षा गार्ड ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि, यह घटना दोपहर में हुई जब मजदूर खाना खाने के लिए गए थे। इसलिए पंडाल गिरने से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।
घटनास्थल पर दमकलकर्मी, दिल्ली पुलिस और मौके पर मौजूद लोग बचाव कार्य में लगे हैं। अभी पंडाल के नीचे कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है। गौरतलब है कि, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम दिल्ली के व्यस्ततम इलाके लुटियन जोन में स्थित है।









