
लखनऊ- यूपी नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनैतिक दल एक-दूसरे दलों में सेंधमारी करने में जुटे हैं. इसी क्रम में आज बीजेपी प्रदेश कार्यालय पर कांग्रेस नेता अजय श्रीवास्तव अज्जू व कांग्रेस के कई पार्षद प्रत्याशी, प्रभारियों ने बीजेपी ज्वाइन की. इसके अलावा रालोद नेता राहुल चौधरी, बांदा से सपा नेता देवराज गुप्ता व उनकी पत्नी संगीता, बिल्हौर से सपा नेत्री अरुणा कोरी बीजेपी में शामिल हुईं. इन सभी नेताओं को डिप्टी सीएम ब्रदेश पाठक ने पार्टी की सदस्यता दिलाई.
लखनऊ
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) April 30, 2023
➡️कांग्रेस नेता अजय श्रीवास्तव अज्जू बीजेपी में शामिल
➡️अजय श्रीवास्तव समेत कांग्रेस कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल
➡️कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशियों,प्रभारियों ने बीजेपी ज्वाइन की
➡️रालोद नेता राहुल चौधरी बीजेपी में हुए शामिल
➡️डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिलाई बीजेपी की… pic.twitter.com/uunt27TOEZ
बीजेपी ज्वाइंन करने वाले सभी नेताओं का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने स्वागत किया. इस दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि बीजेपी की नीतियों व पीएम मोदी और सीएम योगी के विकास कार्य को आगे बढ़ाएंगें. उन्होंने बीजेपी ज्वाइंन करने वाले नेताओं से कहा कि बीजेपी परिवार में आप सभी का सम्मान बना रहेगा. ‘निकाय चुनाव में सभी लोग मेहनत और लगन से जुट जाएं’. ‘बीजेपी प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जिताने का काम करें’.









