देश के कई राज्य रहे गंभीर लू की चपेट में, 71 साल में तीसरी बार सबसे गर्म रहा बुधवार

दिल्ली के निवासियों को लगातार तीसरे दिन भीषण गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी, क्योंकि भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने कहा कि देश के उत्तरी हिस्सों में लंबे समय तक शुष्क रहने के कारण अगले चार पांच दिनों तक इसी तरह की 'गंभीर' गर्म मौसम की स्थिति बने रहने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की भविष्यवाणी की है।  मौसम विभाग ने कहा कि देश के उत्तरी हिस्सों में लंबे समय तक शुष्क रहने के कारण अगले चार पांच दिनों तक इसी तरह की ‘गंभीर’ गर्म मौसम की स्थिति बने रहने की संभावना है।

आईएमडी ने ट्वीट किया, ” अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम, मध्य और पश्चिम भारत में लू चलने की संभावना है। हालांकि, 01 अप्रैल, 2022 से उत्तर पश्चिमी भारत में हीट वेव स्पेल की तीव्रता कम हो जाएगी। बता दे कि  बुधवार को,  दिल्ली में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से आठ डिग्री अधिक था

2021 में 40.1 डिग्री और 1973 में 39.6 डिग्री के बाद 1951 के बाद मार्च में यह दूसरा सबसे अधिक अधिकतम तापमान है।।  महाराष्ट्र के चंद्रपुर में पूरे भारत में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री दर्ज किया गया, इसके बाद अकोला (महाराष्ट्र) में 43.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button