Late Train: उत्तर भारत में कोहरे का कहर, कई ट्रेनें लेट, यात्री परेशान

हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस-18.50 घंटे देर से चल रही है। नई दिल्ली हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस-साढ़े छह घंटे देर है।

Late Train: उत्तर भारत में कोहरे का कहर जारी है। जीरो विजिबिलिटी की वजह से कई ट्रेनें कैंसिल चल रही हैं तो कई निरस्त हो गई हैं। इसके साथ ही रोड एक्सीडेंट की संख्या भी बढ़ गई है। जिसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है।

देर से चलने वाली ट्रेनें

हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस-18.50 घंटे देर से चल रही है। नई दिल्ली हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस-साढ़े छह घंटे देर से चल रही है। नई दिल्ली-दरभंगा हमसफर क्लोन एक्सप्रेस-12.45 घंटे देर से चल रही है। नई दिल्ली-गया महाबोधि एक्सप्रेस-साढ़े तीन घंटे देर से चल रही है। हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर-4.07 घंटे देर से चल रही है। हजरत निजामुद्दीन-दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस-3.40 घंटे देर से चल रही है। हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस-1.20 घंटे देर से चल रही है। जम्मू तवी-अजमेर एक्सप्रेस-साढ़े नौ घंटे देर से चल रही है। कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस-पौने 8 घंटे देर से चल रही है।

इसके अलावा रानी कमलापति- हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस-19.43 घंटे देर से चल रही है। रानी कमलापति-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस-साढ़े आठ घंटे देर से चल रही। पटना-आनंद विहार सुपरफास्ट विशेष-29 घंटे है। खजुराहो-कुरुक्षेत्र गीता जयंती एक्सप्रेस-24 घंटे लेट है। कुरुक्षेत्र-खजुराहो गीता जयंती एक्सप्रेस (शुक्रवार को आने वाली)-19.40 घंटे लेट है। कुरुक्षेत्र-खजुराहो गीता जयंती एक्सप्रेस (शनिवार को आने वाली)-10 घंटे देर है। दरभंगा-नई दिल्ली हमसफर क्लोन एक्सप्रेस-12 घंटे देर से चल रही है। नांदेड़-अमृतसर सचखंड एक्सप्रेस-12 घंटे देर से चल रही है। मुंबई सेंट्रल- फिरोजपुर पंजाब मेल-11.30 घंटे देरी से चल रही है। अमृतसर-नई दिल्ली शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस-11 घंटे देरी से चल रही है। इसके अलावा गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस-साढ़े 6 घंटे। पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस-साढ़े 7 घंटे। विशाखापट्टनम-नई दिल्ली एपी एक्सप्रेस-सवा 8 घंटे। भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस-8 घंटे। रक्सौल-आनंद विहार सद्भावना एक्सप्रेस-साढ़े 8 घंटे। पुरी-योगनगरी ऋषिकेश कलिंग उत्कल एक्सप्रेस- 20 घंटे। योगनगरी ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस- 12 घंटे। मदुरै-चंडीगढ़ एक्सप्रेस-13 घंटे। हरिद्वार-लोकमान्य तिलक टर्मिनल मुंबई एक्सप्रेस-13 घंटे। मानिकपुर-हजरत निजामुद्दीन यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस-पौने आठ घंटे। अमृतसर-बिलासपुर छतीसगढ़ एक्सप्रेस-साढ़े 9 घंटे। जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन एमपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस-साढ़े 9 घंटे और रायगढ़-हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस-12 घंटे देरी से चल रही हैं।

Related Articles

Back to top button