शहीद ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह का आज भोपाल में होगा अंतिम संस्कार

तमिलनाडू के कुन्नूर में हेलीकॉप्टर क्रैश हादसे में शहीद हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का पार्थिव शरीर गुरूवार को बेंगलुरू से भोपाल पहुंच गया था। जिसके बाद आज कैप्टन वरुण सिंह का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। भोपाल के बैरागढ़ स्थित विश्राम घाट में आज पूरे राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ वरुण सिंह अंतिम संस्कार होगा।

इससे पहले सेना के जवानों ने गुरुवार को भोपाल में ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी। पार्थिव शरीर को स्टेट हैंगर भोपला पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने वरुण सिंह के पर्थिव शरीर पर पुष्प-चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, कि मैं भारत माता के सच्चे सपूत शौर्य के प्रतीक वीर योद्धा वरुण सिंह जी के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं। वे अद्भुत और अद्वितीय योद्धा थे। उन्होंने पहले भी मौत को मात दी थी। अब वे हमारे बीच नहीं हैं। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा। इसके साथ ही शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की कि किसी संस्थान या भवन का नाम IAF अधिकारी के नाम पर उनके परिवार के परामर्श से रखा जाएगा।

Related Articles

Back to top button