मथुरा : मंदिर में दर्शन करना श्रद्धालुओं को पड़ा भारी, सुरक्षा के नाम पर पुलिस ने बरसाई लाठी, वीडियों वायरल

देशभर में महाशिवरात्रि का पावन पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर वर्ष महाशिवरात्रि का व्रत फाल्गुन मास की चतुर्दशी तिथि पर रखा जाता है। महाशिवरात्रि के पर्व को देवाधिदेव महादेव के पूजन का सबसे महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। इस दिन शिव भक्त भगवान शिव की कृपा पाने के लिए विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करते हैं। वहीं आज यूपी के मथुरा में पुलिस ने सुरक्षा के नाम शिव भक्तों पर बर्बरतापूर्वक लाठी भांजी।

बता दें कि मथुरा के वृंदावन थाने के रंगजी चौकी क्षेत्र गोपेश्वर महादेव में शिव भक्तो की भारी भीड़ उमड़ी थी। तो वहीं पुलिस ने सुरक्षा के नाम पर शिव भक्तो पर जमकर लाठियां भांजी। मंदिर के दर्शन करना श्रद्धालुओं को पड़ा भारी। पुलिस द्वारा भक्तों पर लाठी भांजने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

शिव और शक्ति प्रेम, ऊर्जा और एकता के अवतार के रूप में पूजनीय हैं। महा शिवरात्रि भारत के कई राज्यों जैसे उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार में मनाई जाती है। इस शुभ दिन पर, भगवान शिव के अनुयायी और भक्त उपवास रखते हैं और दुनिया भर के कई मंदिरों में विशेष पूजा की जाती है। वे शिवलिंग पर दूध चढ़ाते हैं और मोक्ष की प्रार्थना करते हैं।

Related Articles

Back to top button