मायावती ने साफ किया अपना इरादा, बोली- सपा फैला रही अफवाह… मैं राष्ट्रपति नहीं, PM बनने का देख रही सपना

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमों मायावती ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला, उन्होने कहा, कि वह एक बार फिर यूपी की सीएम और आगे चलकर देश की पीएम बनना चाहती हैं, लेकिन राष्ट्रपति का पद उन्हें मंजूर नहीं है। समाजवादी पार्टी पर अफवाह फैलाने का आरोप लगाते हुए मायावती ने कहा कि यदि दलित, वंचित, मुस्लिम और सवर्ण समाज के गरीब पार्टी से दोबारा जुड़ जाते हैं तो उनका सीएम और पीएम बनना संभव है। एक दिन पहले ही अखिलेश ने कहा था कि बसपा ने विधानसभा चुनाव में अपना वोट भाजपा को दे दिया था अब देखना है कि बीजेपी उन्हें राष्ट्रपति बनाती है या नहीं।

समाजवादी पार्टी पर मायावती ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा- यूपी में BJP की वापसी के लिए सपा जिम्मेदार है। चुनाव को हिंदू-मुस्लिम रंग दिया गया था। मुस्लिमों की बुरी हालत के लिए अखिलेश जिम्मेदार है। अखिलेश यादव विदेश भागने की फिराक में हैं।

मायावती बोली उत्तर प्रदेश में फिर बीएसपी की सरकार बनेगी। BSP के बनाए स्मारकों की उपेक्षा हो रही है। सपा अफवाह फैलाने से बाज नहीं आ रही है। सपा अफवाह फैलाने से बाज नहीं आ रही है। BSP प्रतिनिधिमंडल आज सीएम से मिला। स्मारकों की खराब हालत को लेकर पत्र सौंपा गया है।

Related Articles

Back to top button