
लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (BSP) अध्यक्ष मायावती ने बड़ा फैसला लेते हुए अपने छोटे भतीजे ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी दी है। ईशान आनंद को मुख्य सेक्टर प्रभारी बनाया गया है। ईशान आनंद, आकाश आनंद के छोटे भाई हैं।
मायावती के इस फैसले के बाद आकाश आनंद एक बार फिर चर्चा में हैं। आकाश को किनारे कर ईशान आनंद को जिम्मेदारी दिए जाने की राजनीतिक हलकों में चर्चा हो रही है।
ईशान आनंद को मिली बड़ी जिम्मेदारी
BSP अध्यक्ष मायावती ने ईशान आनंद को मुख्य सेक्टर प्रभारी बनाया है। पार्टी में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद एक बार फिर परिवार के भीतर जिम्मेदारियों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
आकाश आनंद ने बदला सोशल मीडिया बायो
वहीं, आकाश आनंद ने एक्स पर अपना बायो बदल दिया है। आकाश ने अब खुद को ‘बसपा समर्थक’ बताया है। मायावती के फैसले और आकाश आनंद के सोशल मीडिया बायो में बदलाव के बाद सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं।









