मायावती का चंद्रशेखर आजाद पर बड़ा हमला,बोलीं- BJP ने जितवाया,दलितों को बहकावे में न आने की अपील

लखनऊ : BSP सुप्रीमो मायावती ने पहली बार नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर सीधे तौर पर हमला बोला है। मायावती ने आरोप लगाया कि नगीना सांसद को BJP ने जिताया और वह BJP के इशारे पर काम करते हैं।

‘आजाद समाज पार्टी के सांसद का कोई जनाधार नहीं’

मायावती ने कहा कि आजाद समाज पार्टी के सांसद का कोई जनाधार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि BJP ने EVM में धांधली कराकर चंद्रशेखर आजाद को नगीना से जितवाया।

‘धरना प्रदर्शन कराकर युवाओं पर केस करवाते हैं’

मायावती ने चंद्रशेखर आजाद पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह धरना-प्रदर्शन करवाकर युवाओं पर केस करवाते हैं। उन्होंने कहा कि न्याय दिलाने के बजाय प्रदर्शन करवाए जाते हैं।

दलितों से की बहकावे में न आने की अपील

मायावती ने दलित समाज से अपील की कि वे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के बहकावे में न आएं। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में सक्रिय है और हाल में कई सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा भी कर चुकी है।

Related Articles

Back to top button