किसानों पर सख्ती के बजाय उनसे बातचीत कर समाधान निकाले सरकार…किसान आंदोलन पर बोली मायावती

Farmer Protest: उन्होंने कहा, अपने भारत को अन्न के मामले में आत्मनिर्भर बनाने वाले मेहनतकश किसानों की जो मांगे हैं।

Mayawati on Farmer Protest: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने केंद्र सरकार को किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए कहा है। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि केंद्र सरकार किसानों पर सख्ती करने के बजाय उनसे वार्ता कर समाधान निकाले।

उन्होंने कहा, अपने भारत को अन्न के मामले में आत्मनिर्भर बनाने वाले मेहनतकश किसानों की जो मांगे हैं। सरकार उन्हें गंभीरता से ले तथा उन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करके उनका समय से समुचित समाधान करे। ताकि अन्नदाता किसानों को अपनी मांगों के समर्थन में बार-बार आन्दोलन के लिए मजबूर न होना पड़े।

मायावती ने कहा, इस सम्बंध में ’दिल्ली चलो’ के वर्तमान अभियान के तहत आन्दोलित किसानों पर सख्ती करने के बजाय केन्द्र सरकार उनसे सही वार्ता करके उनके आंदोलन को समाप्त करने का प्रयास करे तो बेहतर तथा इनका शोषण करना भी ठीक नहीं।

Related Articles

Back to top button