
जहाँगीरपूरी में अतिक्रमण तोड़ने के मामले को लेकर बसपा सुप्रिमो मायावती ने ट्वीट कर सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “दिल्ली के जहाँगीरपुरी सहित देश के अन्य राज्यों में भी अवैध निर्माण की आड़ में जो बुलडोजर चलाये जा रहे हैं जिसमें गरीब लोग भी प्रभावित हो रहे हैं, जबकि सरकार को उन अधिकारियों के विरुद्ध भी सख्ती करनी चाहिये जिनके भ्रष्टाचार की वजह से ही अवैध निर्माण हो रहे हैं।
देश में जहाँ भी दंगे व हिंसा होती है तो वहाँ कार्रवाई के नाम पर तुरन्त बुलडोजर चलाया जाये, जिसमें गरीब लोग भी पिस रहे हैं, यह उचित नहीं, बल्कि जो मूल दोषी हैं तो उनके विरुद्ध ही सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिये।
साथ ही, धर्म को भी इसके लिए इस्तेमाल करना, तो इससे देश में आपसी सद्भाव खत्म होगा तथा इसका देश विरोधी ताकतें भी गलत फायदा उठा सकती हैं। इस मामले में भी सरकारों को जरूर सोचना चाहिये। बी.एस.पी. की यह सलाह।“ बता दे कि जहाँगीरपूरी में अतिक्रमण तोड़ने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए जहांगीरपुरी में यथास्थिति बने रहने का आदेश जारी कर दिया है। SC ने कहा, बुलडोजर पर अभी ब्रेक जारी रहेगा। फिलहाल जहांगीरपुरी में 2 हफ्तों तक बुलडोजर नहीं चलेगा। 2 हफ्ते के बाद सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई करेगा।









