राज्य सेतु निगम के एमडी का कारनामा, AE के 28 पदों पर निकाल दी सीधी भर्ती

धर्मवीर सिंह ने AE 28 पदों पर सीधी भर्ती निकाल दी। विज्ञापन के अनुसार सहायक अभियंता की भर्ती का इंटरव्यू के माध्यम से होनी थी।

राज्य सेतु निगम के एमडी का एक नया कारनामा सामने आया है। सहायक अभियंता की सीधी भर्ती का विज्ञापन निकाल दी। जबकि  AE की भर्ती अधीनस्थ चयन आयोग के माध्यम से होती है। इसे राज्य सेतु निगम एमडी धर्मवीर सिंह की मनमानी के रूप में देखा जा रहा है।

धर्मवीर सिंह ने AE 28 पदों पर सीधी भर्ती निकाल दी। विज्ञापन के अनुसार सहायक अभियंता की भर्ती का इंटरव्यू के माध्यम से होनी थी। विज्ञापन में लिखा है सिर्फ इंटरव्यू दो और सेतु निगम में सहायक अभियंता बनो। आचार संहिता के पहले सेतु निगम एमडी का कारनामा

विज्ञापन में लिखा है उप्र राज्य सेतु निगम लि0, 28 सहायक अभियन्ता (सिविल) के पदों पर GATE-2023/GATE-2024 के Marks के आधार पर सीधी भर्ती हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों से दिनांक 30.04.2024 तक आवेदन आमंत्रित करती है। आवेदन का निर्धारित प्रारूप, पूर्ण विवरण एवं नियम व शर्तें निगम की वेबसाइट www.bridgecorporationltd.com पर उपलब्ध है। इसके नीचे महाप्रबंधक (मुख्यालय) लिखा है।

Related Articles

Back to top button