
Meerut: मेरठ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां गैस गुब्बारों के विस्फोट से 4 बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। यह गुब्बारे बीजेपी प्रत्याशी के प्रचार के लिए उड़ाए गए थे।
गैस गुब्बारे आसमान में उड़ाए
घटना थाना फलावदा के बातनौंर गांव की है। जहां दिल्ली के कैंट प्रत्याशी के प्रचार के लिए गैस गुब्बारे आसमान में उड़ाए गए थे। आसमान में उड़ते हुए इन गुब्बारों को देख बच्चे उन्हें पकड़ने के लिए दौड़े थे। जैसे ही बच्चों ने गुब्बारों को छुआ, वैसे ही उसमें विस्फोट हो गया।
गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
विस्फोट में बच्चे बुरी तरह झुलस गए। घटना के बाद बच्चों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।