
मेरठ. उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में बुलडोजर जमकर गरज रहा है। पहले कुख्यात अपराधी बुलडोजर के पंजे का शिकार हुए और अब माफिया और अवैध निर्माण बुलडोजर के निशाने पर है। प्रदेश में अबतक तमाम अवैध निर्माण ढहाए जा चुके है, वहीं अब मेरठ जिला प्रशासन भी अवैध निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई कर रहा है।
अवैध निर्माण तोड़ो अभियान के तहत मेरठ के 16 सब जोन में बुलडोजर चलाया जा रहा है। इन स्थानों पर बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण किए गए है। जिन्हे अब ध्वस्त किया जा रहा है, भारी पुलिस बल के साथ एमडीए के जोनल अधिकारी डटे हुए हैं, इस ध्वस्तीकरण अभियान में चार अवैध कॉलोनी, 20 से अधिक दुकानें, व्यावसायिक हॉल, ग्रीन बेल्ट पर होटल शामिल है।
कार्रवाई को लेकर मेरठ कमिश्नर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मेरठ में 16 सब जोन में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माणों पर कार्रवाई जारी है। इसमें अवैध कॉलोनी और दुकानें शामिल है। कुछ वक्त पहले MDA में छापा मारा गया था। जहां सिर्फ एक JCB मिली थी, वहीं अब कार्रवाई के लिए सभी सब जन को एक-एक बुलडोजर दिया गया है। वहीं कमिश्नर के आदेश के बाद तमाम जगहों पर कार्रवाई जा रही है।









