
मेरठ, उत्तर प्रदेश – 19 मार्च को मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल को सौरभ की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें शनिवार को मुलाहिजा बैरक से मुख्य बैरक में शिफ्ट किया गया। साहिल को बैरक नंबर 18ए और मुस्कान को बैरक नंबर 12बी में रखा गया है। जेल प्रशासन ने बताया कि, नए बंदियों को पहले 10 दिन तक मुलाहिजा बैरक में रखा जाता है, जहां वे विशेष निगरानी में रहते हैं। इस अवधि के बाद उन्हें सामान्य बैरक में शिफ्ट किया जाता है।
मुस्कान और साहिल की दिनचर्या में जेल प्रशासन के अनुसार सुधार देखा जा रहा है। पहले नशे की गिरफ्त में रहे दोनों अब अखबार पढ़ते हैं, टीवी देखते हैं, और जेल के नियमों का पालन कर रहे हैं। दोनों ने जेल प्रशासन से काम सीखने की इच्छा भी जताई है। मुस्कान ने सिलाई सीखने की इच्छा व्यक्त की, वहीं साहिल ने खेती में रुचि दिखाई है।
वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने कहा कि, “मुस्कान और साहिल की दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव आ रहा है और वे अब सुधार की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। जेल प्रशासन उन्हें उचित प्रशिक्षण देने पर विचार कर रहा है।”
मुस्कान और साहिल ने सौरभ की हत्या 19 मार्च को की थी और उन्हें बाद में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। उनके जेल में सुधार के प्रयास जारी हैं।