Merry Christmas: आकर्षक रूप से सजे हैं चर्च, धूमधाम से मनाया जा रहा क्रिसमस पर्व

अल्मोड़ा के ऐतिहासिक बडन मेमोरियल चर्च में क्रिसमस का पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। यहां बड़ी संख्या में चर्च में बच्चों, युवाओं ने पहुंचकर ईसा मसीह को याद किया.

रिपोर्ट- हरीश भण्डारी

अल्मोड़ा के ऐतिहासिक बडन मेमोरियल चर्च में क्रिसमस का पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। यहां बड़ी संख्या में चर्च में बच्चों, युवाओं ने पहुंचकर ईसा मसीह को याद किया. सुबह ईसाई समुदाय के लोगों ने प्रभु यीशु से मानव जाति के कल्याण की कामना की.ईसाई समुदाय के लोगों ने यीशु मसीह की ओर से शांति और मानव जाति के कल्याण के लिए किए गए कार्यों व बलिदान को याद किया. प्रार्थना से पूर्व कैरल सिंगिंग की गयी.

बतादें कि अल्मोड़ा का बडन मेमोरियल मेथोडिस्ट चर्च काफी ऐतिहासिक चर्च है. पादरी रहे रेवरन जेएच बडन जिन्होंने शिक्षा की अलख जगाई थी, उनकी याद में साल 1897 में इस चर्च का निर्माण किया गया. बडन मेमोरियल चर्च बेजोड़ वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है. यह चर्च नगर के बीचोंबीच स्थित है. क्रिसमस के लिए चर्च को आकर्षक रूप से सजाया गया है.

Related Articles

Back to top button