
फुटबॉल के महान खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। वे आधिकारिक मैचों में 900 गोल पूरे कर लिए हैं और इस आंकड़े तक पहुंचने वाले दुनिया के दूसरे पुरुष फुटबॉलर बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम था।
मेसी ने यह उपलब्धि इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप मुकाबले में हासिल की। हालांकि मैच 1-1 से ड्रॉ रहा, लेकिन अवे गोल नियम के चलते इंटर मियामी टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
मेसी का यह गोल उनके शानदार करियर में एक और मील का पत्थर है। उन्होंने 1142 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की, जबकि रोनाल्डो ने 1236 मैचों में 900 गोल पूरे किए थे। अगर रोनाल्डो 965 गोल के साथ इस सूची में सबसे आगे हैं और उनका लक्ष्य 1000 गोल तक पहुंचा है।
अगर मेसी के करियर की बात करें, तो उन्होंने अपने क्लब करियर में सबसे ज्यादा 672 गोल FC बार्सिलोना के लिए किए। इसके अलावा पेरिस सेंट-जर्मेन के लिए 32 गोल और इंटर मियामी CF के लिए अब तक 81 गोल कर चुके हैं।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मेसी का प्रदर्शन शानदार रहा है, जहां उन्होंने अर्जेंटीना के लिए 115 गोल किए हैं। साल 2012 उनके करियर का सबसे शानदार साल रहा, जब उन्होंने क्लब और देश के लिए कुल 91 गोल दागे थे।
ब्राजील के महान खिलाड़ी पेले 765 गोल के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं, जबकि मौजूदा खिलाड़ियों में रॉबर्ट लेवांडोव्स्की 690 गोल के साथ पीछे हैं।
मेसी की यह उपलब्धि एक बार फिर साबित करती है कि वह दुनिया के महानतम फुटबॉलरों में क्यों शामिल हैं।









