धार्मिक उत्सव की होर्डिंग में दिखी मिया खलीफा, वाडियो सोशल मीडिया पर वायरल, फिर पुलिस ने…

आदी पेरुक्कू उत्सव में यह तस्वीर लगाई गई थी। इस तस्वीर में खलीफा अपने सिर पर पारंपरिक दूध का बर्तन लिए दिखाई दे रही हैं।

तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दरअसल, एक धार्मिक उत्सव की होर्डिंग में पूर्व पॉर्न स्टार मिया खलीफा के तस्वीर लगी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। यह घटना तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले के कुरूविमलाई की बताई जा रही है। जहाँ आदी पेरुक्कू उत्सव में यह तस्वीर लगाई गई थी। इस तस्वीर में खलीफा अपने सिर पर पारंपरिक दूध का बर्तन लिए दिखाई दे रही हैं।

पुलिस ने की तत्काल कार्रवाई

धार्मिक उत्सव में मिया खलीफा की तस्वीर लगी होर्डिंग ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जब पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। कांचीपुरम जिले की मगराल पुलिस ने होर्डिंग को हटवा दिया।

लेबनान की मूल निवासी हैं मिया

आपको बता दें लेबनान की मूल निवासी मिया खलीफा पूर्व पॉर्न स्टार रह चुकी है। वह पॉर्न इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री रह चुकी हैं। उन्होंने टेक्सास विश्वविद्यालय से इतिहास में स्नातक की डिग्री हासिल की है। फिलहाल, अब वह अमेरिका की नागरिक हैं।

Related Articles

Back to top button