
नई दिल्ली; केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अमेरिका दौरे पर बड़ा सवाल खड़ा किया है. उन्होंने राहुल गांधी के अमेरिका दौरे के दौरान उनसे मिली महिला सुनीता विश्वनाथ को लेकर प्रहार किया. मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी से सीधा सवाल पूछते हुए कहा कि राहुल गांधी अपने अमेरिका दौरे के दौरान जिस सुनीता विश्वनाथ नामक महिला से मिल रहे हैं, वो जॉर्ज सोरोस द्वारा फंडेड है. इस महिला से राहुल गांधी क्या बात कर रहे थे, इसका खुलासा सिर्फ राहुल गांधी कर सकते हैं। जॉर्ज सोरोस भारत में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी सरकार को हटाना चाहते हैं। ऐसी क्या मजबूरी थी कि राहुल गांधी ने जॉर्ज सोरोस की एक सहयोगी के साथ अमेरिका में बैठक की.
#WATCH राहुल गांधी अपने अमेरिका दौरे के दौरान जिस सुनीता विश्वनाथ नामक महिला से मिल रहे हैं वो जॉर्ज सोरोस द्वारा फंडेड है। इस महिला से राहुल गांधी क्या बात कर रहे थे, इसका खुलासा सिर्फ राहुल गांधी कर सकते हैं। जॉर्ज सोरोस भारत में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी सरकार को हटाना चाहते… pic.twitter.com/6Golepu76K
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 28, 2023
प्रेसवार्ता के दौरान राहुल गांधी के साथ बैठी महिला की तस्वीर हाथ में लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि मेरे हाथ में वो तस्वीर है, जिसमें सुनीता विश्वनाथ बैठी हैं, जोकि जॉर्ज सोरोस से जुड़ी हैं. जब पूरे देश को जॉर्ज सोरोस के इरादे के बारे में पता है तो क्या मजबूरी थी कि राहुल गांधी ने उनके सहयोगी के साथ मीटिंग की. राहुल गांधी की बैठक के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए जिस शख्स का कॉन्टेक्ट नंबर दिया गया, उसके संबंध जमात-ए इस्लामी के साथ हैं. ऐसा क्या जरूरत आ पड़ी कि जिनका संबंध जमात ए इस्लामी के साथ है, उनकी मदद ली जा रही है.
साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि जॉर्ज सोरोस से इनका संबंध नया नहीं है. जो जॉर्ज सोरोस खुलकर कह रहे हैं कि देश की चुनी हुई सरकार को गिराना है तो ऐसे लोगों के साथ कांग्रेस पार्टी क्यों है. जून का महीना है और आपातकाल की याद ताजा करते हुए गांधी परिवार ने ये साबित किया है कि एक बार सत्ता आ जाए तो फिर वो सच को दबाने की कोशिश करते हैं. जो लोकतंत्र की चुनी हुई सरकार को उखाड़ फेंकना चाहता है उनके साथ ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है.









