यूक्रेन संकट पर विदेश मंत्रालय ने जारी किये हेल्पलाइन नं, आधिकारिक बयान में कहा – भारतीयों को निकालने के लिए उठा रहे कदम…

गुरुवार को विदेश मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है, "यूक्रेन में सभी भारतीय नागरिकों को सूचित किया जाता है कि चूंकि यूक्रेन का हवाई क्षेत्र बंद कर दिया गया है, इसलिए विशेष उड़ानों का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

रूस-यूक्रेन जंग के बीच भारत सरकार के विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान आया है। यूक्रेन संकट पर विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को बयान जारी कर कहा कि 1800 भारतीयों को निकालने के लिए सरकार कदम उठा रही है। फिलहाल यूक्रेन में हवाई क्षेत्र बंद है अतः नागरिकों को स्वदेश लौटाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

गुरुवार को विदेश मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है, “यूक्रेन में सभी भारतीय नागरिकों को सूचित किया जाता है कि चूंकि यूक्रेन का हवाई क्षेत्र बंद कर दिया गया है, इसलिए विशेष उड़ानों का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। जैसे ही इस तरह की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जाएगा, दूतावास सूचना देगा, ताकि भारतीय नागरिक देश के पश्चिमी भाग में स्थानांतरित हो सकें।

यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद कीव में भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी कर आगे कहा कि कृपया अपने पासपोर्ट और आवश्यक दस्तावेज हर समय अपने साथ रखें। इस संबंध में किसी भी अपडेट के लिए दूतावास की वेबसाइट और सोशल मीडिया (फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम) पोस्ट को चेक करते रहने की सलाह दी जाती है। कीव में भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन नं जारी किया है जो 24/7 कार्यरत है।

इसी बीच विदेश मंत्रालय (MEA) के सरकारी सूत्रों ने समाचार एजेंसी ANI के हवाले कहा कि वह यूक्रेन की स्थिति पर बराबर नजर बनाये हुए है। सूत्रों ने ANI को जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय के बयान का जिक्र किया। उन्होंने जानकारी दी कि “ विदेश मंत्रालय तेजी से बदलती स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा हैं। भारत सरकार और विदेश मंत्रालय का पूरा ध्यान भारतीयों और विशेषकर छात्रों की सुरक्षा पर केंद्रित है। कीव में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चि करने के लिए एक कंट्रोल रूम बनाया गया है जो 24/7 कार्यरत है।”

ये हैं हेल्पलाइन नं

+38 0997300428
+38 0997300483
+38 0933980327
+38 0635917881
+38 0935046170

Related Articles

Back to top button
Live TV