मेरठ में नाबालिग से गैंगरेप, मुह में कपड़ा ठूस नग्न अवस्था में छोड़ा, दोस्तो के साथ मिलकर दी वारदात को अंजाम

अयोध्‍या-बिजनौर के बाद अब यूपी के मेरठ से इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 16 साल की किशोरी के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है।

अयोध्‍या-बिजनौर के बाद अब यूपी के मेरठ से इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 16 साल की किशोरी के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है। तीन लोगों ने किशोरी के साथ सामूहिक गैंगरेप कर नग्‍न अवस्‍था में कमरे में छोड़कर फरार हो जाते हैं। किशोरी के शोर मचाने पर इस पूरी घटना का खुलासा होता है।

दरअसल, ये पूरा मामला लोहिया नगर थाना क्षेत्र के एक कालोनी का है , जहां एक किशोरी का परिवार किराये पर रहता है। जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह उसके मकान मालिक का लड़का उसके पास आया और अपने चाचा का मकान दिखाने की बात कही जिसके बाद किशोरी ने पहले साथ जाने से मना कर दिया। बार-बार साथ चलने की जिद करने पर किशोरी मकान मालिक के लड़के के साथ जाने के लिए तैयार हो गई। पीड़िता का आरोप है कि मकान मालिक के लड़के ने उसे सुबह करीब 11 बजे घर से कुछ दूर ले गया और वहां खाली पड़े एक मकान में उसको बंधक बना लिया। आरोप है कि पहले उसने कपड़े उतार कर रेप किया। इसके बाद दो लड़के और आ गए।

इसके बाद उन दोनों लड़कों ने भी किशोरी के साथ रेप किया। घटना के बाद तीनों आरोपितों ने किशोरी के मुंह में कपड़ा भर दिया। इतना ही नहीं किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद किशोरी को मकान में नग्‍न अवस्‍था में छोड़कर तीनों आरोपी फरार हो गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए और उसे अस्‍पताल ले गए। परिजन भी मौके पर अस्‍पताल पहुंचे और बेटी को संभाला। सूचना पाकर लोहियानगर पुलिस और फोरेंसिक टीम भी पहुंची। पुलिस को परिजनों की ओर से तहरीर मिली है, जिसमें तालिब नामक युवक को नामजद किया गया है। वहीं, किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में सीओ आशुतोष सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। आरोपी मोहल्ले का ही है। उसकी तलाश की जा रही है। CCTV खंगाले जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button