वोटिंग में ‘मीरापुर टॉप तो गाजियाबाद रहा फिसड्डी, 5 बजे तक इतने % हुआ मतदान’ !

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 9 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए आज मतदान सम्पन्न हो गया। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 5 बजे समाप्त हुआ। इस दौरान चुनाव प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरी पारदर्शिता के साथ कराई गई।

विधानसभा क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत:

  • खैर: 46.55%
  • गाजियाबाद: 33.30%
  • सीसामऊ: 49.03%
  • मझवां: 50.41%
  • कटेहरी: 56.69%
  • करहल: 53.89%
  • मीरापुर: 57.15%
  • कुंदरकी: 55%
  • फूलपुर: 43.43%

इस उपचुनाव में मतदान के बाद सभी प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। नतीजों की घोषणा 23 नवंबर को होगी।

भाजपा और सपा के बीच सीधा मुकाबला…

उपचुनाव में भाजपा और सपा के बीच कांटे की टक्कर देखी जा रही है। हर क्षेत्र में दोनों दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। अब सभी की निगाहें 23 नवंबर पर टिकी हैं, जब यह स्पष्ट होगा कि किस दल को जनता का समर्थन मिला। चुनाव आयोग ने मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए थे। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।

Related Articles

Back to top button