Mirzapur: मजदूर को आयकर विभाग ने भेजा 17 करोड़ का नोटिस, एसपी को शिकायती पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार…

मिर्जापुर में एक मजदूर को आयकर विभाग ने 17 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा है, जिससे वह पूरी तरह से परेशान हो गया है। मजदूर ने एसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

Uttar-Pradesh: मिर्जापुर जिले के संतनगर थाना क्षेत्र स्थित कन्हईपुर गांव के एक मजदूर को आयकर विभाग ने 17 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा हैं। जिससे उसकी हालत खराब हो गई। जानकारी के अनुसार, मालिक द्वारा मजदूर का बैंक खाता खोलकर उसके नाम पर बड़ी रकम का लेन-देन किया गया था, जिसकी भनक मजदूर को दूर-दूर तक नहीं थी।

मजदूर ने एसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस मामले में मजदूर का आरोप है कि उसके खिलाफ गलत तरीके से कार्रवाई की जा रही है और उसे फंसाया जा रहा है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है, और मजदूर को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।

बता दें, आयकर विभाग द्वारा भेजे गए इस नोटिस में 17 करोड़ रुपये के लेन-देन की जानकारी दी गई, जिसके बाद मजदूर को इस घोटाले का पता चला। नोटिस मिलने के बाद मजदूर हैरान-परेशान हो गया और उसने अपनी आपत्ति दर्ज कराने के लिए मिर्जापुर के एसपी को शिकायती पत्र सौंपा।

वहीं, मजदूर ने बताया कि उसका नाम न चाहते हुए भी बड़े वित्तीय लेन-देन में इस्तेमाल किया गया। इस मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामला एक बैंकिंग धोखाधड़ी से जुड़ा हुआ है, और प्रशासन मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है।

अब यह देखना होगा कि इस वित्तीय धोखाधड़ी में मजदूर का नाम कैसे आया और उसे राहत मिलती है या नहीं। हालांकि पुलिस जांच में जुटी हुई हैं।

Related Articles

Back to top button